सोनभद्र। महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सपा सांसद छोटेलाल खरवार का घेराव कर जमकर नारेबाजी कीं। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।read more:https://pahaltoday.com/consumers-are-not-getting-gas-cylinders-for-the-last-45-days/
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है। विपक्षी दलों के विरोध से यह बिल पास नहीं हो पा रहा है। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दलों ने महिला विरोधी काम किया है। उन्होंने महिलाओं का अधिकार छीना है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा आमजन तक इस प्रकरण को लेकर विपक्ष का चेहरा बेनकाब किया जाएगा। भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कर रही है। क्षत्रिय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सवाल उठाया कि जब महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं तो राजनीति और समाज की व्यवस्था क्यों नहीं संभाल सकतीं। जिला मंत्री भाजपा मंजू गिरी ने कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा है। मौके पर मीनू चैबे, अजीत रावत, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, मीरा यादव, गुड़िया त्रिपाठी, वंदना वर्मा, ज्योति खरवार, आरती चैबे, रितु अग्रहरि, वंदना वर्मा, तारा देवी, आशा देवी, सरोज केशरी, संगीता सिंह आदि मौजूद रहीं। उधर सपा सांसद छोटेलाल खरवार का कहना रहा कि यह महिला आरक्षण बिल 2023 में ही लागू हो गया था, लेकिन आज भाजपा के लोग महिलाओं को मूर्ख बनाकर आगामी चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं। जिसे कदापि नहीं होने दिया जाएगा।