साइबर सेल की तत्परता से पीड़िता को मिली राहत, UPI फ्रॉड के ₹38,767 वापस

गाजीपुर, । जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल थाना जंगीपुर ने सराहनीय कार्य करते हुए एक पीड़िता की ठगी गई धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई के चलते ₹38,767.08 की पूरी रकम पीड़िता के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम देवकठिया, पोस्ट बेलवा निवासी श्रीमती अर्चना यादव पत्नी रामजीत यादव के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड की घटना हुई। घटना के तुरंत बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल जंगीपुर की टीम ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि ₹38,767.08 वापस कराने में सफलता प्राप्त की। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।read more:https://pahaltoday.com/wife-cannot-ask-for-husbands-income-tax-details-through-rti/
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी, उप निरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *