बहराइच ( पयागपुर तहसील )। भगवान बाजार में आयोजित गणेश पूजन समारोह में शनिवार रात भव्य झांकी का मंचन किया गया। आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। झांकी के दौरान कलाकारों ने भगवान गणेश समेत विभिन्न देवी-देवताओं की लीलाओं का मंचन किया। धार्मिक गीतों और प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पयागपुर राज परिवार के राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अतिथियों ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और मंगल कल्याण की कामना की। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित पंडित रामजी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन और आरती कर कराया। इसके बाद झांकी का मंचन शुरू हुआ। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते नजर आए।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव के तहत लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रहे।इस मौके पर आयोजन समिति के पंकज सोनी, राहुल सोनी, विनय मिश्रा, आनंद शुक्ला, हवलदार यादव, कपिल त्रिपाठी, विक्की सोनी, मुकेश अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में जितेंद्र सोनी ने पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।