सदर विधानसभा में 23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद की सभी सात विधानसभाओं में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा।जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां और नियोजक प्रतिभाग करेंगे। इनमें प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वाराणसी, बीआईएस सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड लिमिटेड, एमआरएफ टायर्स, लॉन्ड्री मेट, हिंडाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, खेतिहर ऑर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, डीएमसी प्राइवेट लिमिटेड, महादेव हनुमत विजय, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गीगा कार्पसोल, रोहित हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड और पीएनबी मेटलाइफ समेत 30 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/कंपनियों की ओर से सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, ईवी तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।रोजगार मेले में अकुशल श्रमिकों के साथ ही आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित तथा कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार इच्छित कंपनियों में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को 23 सितंबर को सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्रों तथा उनकी छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में पहुंचना होगा। नियोजकों की रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *