गणेश महोत्सव में  गूंजे भजन, शिव झांकी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बहराइच l ग्राम सिसवारा में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। गांव में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर चल रहे धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरा गांव गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।14 सितंबर से चल रहे गणेश महोत्सव के तहत गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने “घर-घर बाजे ढोल नगाड़े, गजानन घर में पधारे” भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके बाद एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। गणेश पंचमी के अवसर पर शिव झांकी ग्रुप की ओर से आकर्षक धार्मिक झांकियों का मंचन किया गया। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ मां काली के विकराल रूप और शिव विवाह की झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। झांकियों को देखने के लिए सिसवारा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। आयोजन के दौरान गांव का वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष, भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *