वन महोत्सव के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

नजीबाबाद। वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर अधिक से अधिक पौधरोपण लगाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एक वृक्ष मां के नाम, वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, वृक्ष सुरक्षा, पर्यावरण रक्षा जैसे नारे लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि इस बरसात में प्रत्येक छात्र अपने परिवेश में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं।एक वृक्ष अपने जन्म दिन पर और एक वृक्ष मां के सम्मान में लगाएं और उनकी देखभाल करें।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/इस अवसर पर अरुण दीक्षित,प्रमोद कुमारी, शिल्पी वर्मा,अनीता त्यागी, शाजिया खान,योगाचार्यअरुण राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *