बूढ़नपुर आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के देउरपुर बाजार में सरदार पटेल बौद्धिक सेवा संस्थान की एक मासिक बैठक प्रोफेसर महेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पटेल समाज के दर्जनों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ऊर्जावान युवा पटेल बौद्धिक सेवा संस्थान के महासचिव बृजेश पटेल ने किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अक्षयवर भाई पटेल भी मौजूद रहे इन्होंने बैठक में मौजूद सभी लोगों का आह्वान किया कि वे सभी लोग संस्थान के माध्यम से जन सेवा में अपना समय ज्यादा से ज्यादा व्यतीत करें क्योंकि समाज को प्रबुद्ध लोगों की आवश्यकता है। क्योंकि बिना इनके समाज को अच्छी दिशा नहीं मिल सकती है बैठक में संस्थान के प्रचार मंत्री भरत पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा से ही समाज का आर्थिक विकास संभव है इसलिए सभी लोग अपने-अपने बच्चों के लिए तकनीकी शिक्षा पर ध्यान दें। प्रवक्ता अखिलेश वर्मा ने भी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसी मास्टर चाबी है जो हर विकास के दरवाजे को खोलने में सफल सिद्ध होती है। इंदल वर्मा ने कहा कि समाज के विकास में प्रबुद्ध लोगों की भूमिका विशेष रूप से होती है।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/ जितेंद्र मोहन वर्मा ने कहा कि समाज में जो गरीब असहाय लोग हैं उन्हें चिन्हित कर उनका संस्थान के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया जाए जिससे कि उनके बच्चे भी अच्छी शिक्षा की ओर अग्रसर हो सके। इन्होंने समाज को सचेत किया कि आप लोग व्यवसाय की ओर ध्यान दीजिए क्योंकि व्यवसाय में ही पैसा है और जब पैसा आपके पास रहेगा तो आप अपने बच्चों में अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। प्रधान रिक्खू वर्मा ने कहा कि संस्थान का कार्य बड़ा ही सराहनीय है। दयाराम पटेल ने कहा कि जब भी मासिक बैठक होती है लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो। इसी प्रकार विजय वर्मा ने मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकता है बस अगर आवश्यकता है तो उसे अच्छे दिशा निर्देश की ,और यह दिशा निर्देश हमारे पटेल समाज के पढ़े-लिखे लोग ही दे सकते हैं इन्होंने आर्थिक सामाजिक आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर डॉक्टर गिरीश वर्मा राधेश्याम वर्मा जयप्रकाश पटेल हरिकेश वर्मा राम विनय वर्मा रामधारी वर्मा अमारी , रामधारी वर्मा कौड़ियां, शेषनाथ वर्मा हीरा वर्मा कैलाश वर्मा फूलचंद वर्मा मुन्नीलाल अमरजीत संतोष वर्मा विश्वनाथ वर्मा रमेश वर्मा , तीरथ पटेल, अरविंद वर्मा, अर्जुन चंदन पटेल हरीराम वर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में संयोजक ओंकार पटेल ने बैठक में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।