फर्रुखाबाद : ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन उत्तर प्रदेश में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मुकुल वर्मा द्वारा एक वरिष्ठ पद पर नियुक्ति की गई है। इस क्रम में संगठन ने उन्हें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वर्णकार समाज के हित, सम्मान और समग्र विकास के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्वर्णकार समाज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें पारंपरिक व्यवसाय में गिरावट, युवाओं का इस क्षेत्र से दूर होना तथा रोजगार के सीमित अवसर प्रमुख हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण से जोड़ना, पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों के साथ विकसित करना तथा समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए सक्रिय आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है।read more:https://pahaltoday.com/teenager-dies-under-suspicious-circumstances-family-blocks-nh-24-alleging-murder/ साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि समाज की समस्याओं और मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। अंत में उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।