फर्रुखाबाद यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पिपूष कटियार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री पंकज यादव ने किया। बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने वर्तमान शैक्षिक परिस्थितियों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। विचार-विमर्श के उपरांत संगठन पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को एक मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किए जाने की मांग की गई, ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।read more:https://pahaltoday.com/the-31st-inter-district-sports-competition-of-varanasi-zone-concluded-in-ghazipur-ghazipur-topped-in-kabaddi/ इसके अतिरिक्त, संगठन ने आगामी माह प्रस्तावित UPTET परीक्षा के मद्देनजर आवेदन करने वाले शिक्षकों को सामूहिक अवकाश/अनुमति प्रदान किए जाने की भी मांग उठाई। संगठन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई जाती है, तो उन्हें उनकी वरिष्ठता के आधार पर प्रगणक और सुपरवाइजर का कार्य उसी ग्राम पंचायत में दिया जाए, जहां उनका कार्यक्षेत्र स्थित है, ताकि कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के नेतृत्व में तौफीक खान, विनोद गौतम, राजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, सीमा पथरिया, संजीव गुप्ता, सत्यवीर सिंह, अंकित यादव, राजीव पांडेय, अंजू कटियार, कुलदीप एवं अतुल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।