पठानकोट में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे मामले

पठानकोट: जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, पठानकोट की ओर से साल 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 12 सितंबर को जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला एवं सत्र जज-सह-चेयरमैन श्री रजनीश गर्ग की अगुवाई में लगने वाली इस अदालत में सिविल केस, एमएसीटी (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस (धारा 138), बिजली-पानी के बिल और।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/अन्य प्री-लिटिगेशन तथा लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे इस लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने मामलों का त्वरित निपटारा करवाएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। इसके अलावा, नागरिक eCourts पोर्टल के जरिए अपने लंबित ट्रैफिक चालान की स्थिति भी आसानी से जांच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *