जमानियां में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत, पालिका ने शुरू किया विशेष धर-पकड़ अभियान

गाजीपुर जमानियां। नगर कस्बा बाजार समेत विभिन्न वार्डों में बढ़ते बंदरों के आतंक और मानव-बंदर संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने विशेष धर-पकड़ अभियान शुरू किया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के प्रयास से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत हरपुर, रेलवे स्टेशन बाजार, तहसील मुख्यालय सहित प्रभावित क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।अभियान के लिए प्रशिक्षित मंकी कैचर विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। टीम पिंजरों और अन्य सुरक्षित तरीकों की मदद से बंदरों को पकड़ रही है, ताकि लोगों और बंदरों दोनों को नुकसान न पहुंचे। पकड़े गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बंदरों को आबादी से दूर सुरक्षित एवं निर्धारित प्राकृतिक आवासों में स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बंदरों के आतंक से लोगों को राहत दिलाने के साथ ही मानव-बंदर संघर्ष को रोकना है। उन्होंने संबंधित टीम को निर्देश दिए हैं कि बंदरों को पकड़ने और उनके स्थानांतरण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद और वन विभाग के सहयोग से बंदरों की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में अभियान को आवश्यकता के अनुसार आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *