बारावफात पर जमानियां में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

गाजीपुर जमानियां। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नगर कस्बा जमानियां में मुस्लिम समुदाय की ओर से उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।जुलूस का शुभारंभ नगर स्थित शाही जामा मस्जिद तथा मोहल्ला कानूनगो स्थित दारुल उलूम रजाए हबीब मदरसा परिसर से हुआ। जुलूस मोहल्ला दूरहिया, पठान टोली सहित विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों से होते हुए कस्बा बाजार और एनएच-24 से गुजरा। इसके बाद जुलूस पुनः दारुल उलूम रजाए हबीब मदरसा परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों के बीच सिरनी के रूप में मीठा जर्दा भी वितरित किया गया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में भाग लेकर भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।ईद-ए-मिलादुन्नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में मनाया जाता है। सुन्नी समुदाय में रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को इसे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मस्जिदों और घरों में विशेष इबादत भी की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
जुलूस में शाही जामा मस्जिद के सचिव मौलाना तनवीर रजा, हाफिज तौहीद रजा, जैनुलआब्दीन, दानिश मंसूरी, अहद नेहाल शेख मंसूरी, अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, इजहार खान, आरिफ खान वारसी, हयात खान वारसी, नेहाल मंसूरी, मोहम्मद असलम पान वाले, मेराज मंसूरी, फैयाज मंसूरी, एजाज मंसूरी, बेलाल मंसूरी, अरशद मंसूरी, जमाल मंसूरी, कमाल मंसूरी, कैफ मंसूरी, वैस मंसूरी, एडवोकेट मेराज हसन, ताबिश मंसूरी, मोहम्मद अकील अजहर, आसिफ मंसूरी, आरिफ मंसूरी, रुस्तम अली, ताबिश अली, शमीम खान, माहिर कमाल अंसारी, एम. कमालुद्दीन अंसारी, हाजी नूरुद्दीन अंसारी, इरफान खान, आसीम खान उर्फ सोनू पंडित, नेहाल खान, मोहम्मद सैयद खान वारसी, मोहम्मद रोहान मंसूरी, शाहिद जमाल मंसूरी, मोहम्मद रहबर मंसूरी, मोहम्मद अर्स मंसूरी, जाहिद मंसूरी, शमीम फरीदी, महफूज आलम, बसपा कार्यकर्ता शोएब खान, रामनिवास प्रसाद, संजीत यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। एसडीएम निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, अनूप कुमार राय, सुधीर शुक्ला, मुकुल मिश्रा, रतन कुमार सरोज, दीपक मिश्रा, कंपनी कमांडर रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों ने पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *