महराजगंज। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज, आनंदनगर में शुक्रवार को बीएड विभाग के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन शिक्षा का तुलनात्मक अध्ययन’ रहा। इसमें छात्र-छात्राओं ने दोनों शिक्षण पद्धतियों के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही शिक्षण पद्धतियां प्रासंगिक हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette कोविड काल से ही अलग-अलग परिस्थितियों में इन दोनों माध्यमों की उपयोगिता सिद्ध हुई है। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि नवीनतम तकनीक का प्रयोग शिक्षण व्यवस्था को उपयोगी और प्रभावी बना रहा है, लेकिन यह भौतिक रूप से संचालित कक्षा शिक्षण का पूर्ण विकल्प नहीं हो सकता। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय, डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी एवं शुभम कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्कों और दोनों पक्षों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णय सुनाया। इसके बाद महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। दीपों की रोशनी से परिसर जगमगा उठा और सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मडिन्द्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. अश्विनी कुमार, राजबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार, ईश्वरचंद सहित सभी छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।