बहराइच ( फखरपुर )।कैसरगंज के ग्राम पंचायत परसेण्डी की आस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण निदेशक पशुपालन विभाग डा० राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया मौके मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बहराइच एवम उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कैसरगंज इबरार अहमद प्रधान प्रधान रियाज अहमद ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार मौर्या द्वारा किया गया इस मौके पर पशु अधिकारी ने गौ माता की पूजा अर्जना करके गुड़ चना और केला खिलाया गया तद्पश्चात गौशाला का भृमण करके साफ–सफाई की व्यवस्था एवम भूषा, दाना, न हरा चारा की गोदाम का निरीक्षण किया गया जो सही पाया गया और सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि हरा चारा के लिए किसानो से अनुवन्ध शीघ्र करा लिया जाय और उप मुख्य पशु चिकितसा अधिकारी अपनी देख-रेख में पशुओं का समुचित इलाज चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करे अन्य सभी जो भी कमियां है उसकी व्यवस्झाए सुनिश्चित कराए।