इक्जामनाथ सामान्य ज्ञान परीक्षा सम्पन्न,एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

बहराइच ( कैसरगंज )। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास एवं कोशिश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इक्जामनाथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में कैसरगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।परीक्षा नियंत्रक शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता तीन पालियों में सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर, द्वितीय पाली में जूनियर स्तर तथा तृतीय पाली में हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट स्तर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों की ओर से परीक्षा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।रसल रघुवंशी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर प्रबंधक विश्वपाल सिंह, विक्रम श्रीवास्तव,फैजान अहमद, पंकज मिश्र, ओम, इंद्र मोहन यादव, जितेन्द्र सिंह, कुणाल सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *