खबर का असर: पयागपुर के भूपगंज बाजार बारीपुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क मरम्मत शुरू

दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, गड्ढों में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डाली जा रही गिट्टी; नगर पंचायत ने भी शुरू कराया समतलीकरणबहराइच ( पयागपुर )। नगर पंचायत क्षेत्र में बारी पुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक क्षतिग्रस्त सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर शासन-प्रशासन का ध्यान लोगों की परेशानी की ओर आकर्षित किया था। खबर का असर रविवार को देखने को मिला। संबंधित विभागों ने सड़क की स्थिति सुधारने का काम शुरू करा दिया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद जगी है।बारी पुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी।रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालने का कार्य शुरू कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/वहीं, नगर पंचायत की ओर से भी जलभराव वाले स्थानों पर राबिश एवं मिट्टी डालकर गड्ढों को समतल करने का काम कराया गया। दोनों स्तरों पर काम शुरू होने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को तत्काल राहत मिली।काम के दौरान नगर पंचायत से जुड़े कौशल त्रिपाठी, बालजी शर्मा और योगेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मार्ग के अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित कर वहां गिट्टी और अन्य सामग्री डालने का काम किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार की पहल स्वागत योग्य है। खासकर गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को देखते हुए मार्ग पर गड्ढों और जलभराव की समस्या कम होने से श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों को भी राहत मिलेगी।हालांकि, लोगों का कहना है कि गड्ढों में गिट्टी डालना और राबिश-मिट्टी से समतलीकरण स्थायी समाधान नहीं है। मार्ग का स्थायी निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने पर ही समस्या का पूरी तरह समाधान हो सकेगा। फिलहाल मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *