गाजीपुर । बहादुरगंज अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में की गई।थाना कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा 11 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए माननीय सिविल न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कासिमाबाद द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंगद मौर्य पुत्र स्व. नगेसर मौर्य, निवासी ग्राम बांका खास थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 520/26, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से लगभग 11:15 बजे गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।