नाली विवाद में मारपीट और पथराव का आरोप, परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

गाजीपुर कासिमाबाद। सोनबरसा उर्फ कासिमाबाद गांव में नाली निर्माण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को उस समय गंभीर हो गया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर पर चढ़कर मारपीट, गाली-गलौज और पथराव करने का आरोप लगाया। मामले में सरफराज अहमद ने कोतवाली कासिमाबाद में तहरीर देकर नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 10 सितंबर की शाम करीब चार बजे ओम प्रकाश यादव उर्फ ओम यादव समेत कई नामजद लोग तथा करीब एक दर्जन अज्ञात महिलाएं कथित रूप से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर सरफराज अहमद के दरवाजे पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ तथा उनके दोनों बच्चों के साथ मारपीट की गई।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।तहरीर में बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर सरफराज अपने दोनों बच्चों को लेकर घर के अंदर चले गए। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी लोग कथित रूप से घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए ललकारने लगे। इस दौरान महिलाओं द्वारा ईंट-पत्थर चलाने का भी आरोप लगाया गया है।शोर सुनकर इम्तियाज, खुर्शीद और इश्तियाक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने घटना के पीछे नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के साथ ही पुरानी रंजिश को कारण बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के तथ्यों के सामने आने के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *