‘द पपेट मास्टर’ ने बिखेरी भरतनाट्यम की अद्भुत छटा, नटराजांजलि का वार्षिक समारोह संपन्न

नोएडा! नटराजांजलि डांस अकादमी का वार्षिक समारोह इंडस वैली पब्लिक स्कूल स्थित आकृति ऑडिटोरियम में भव्य एवं मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। अकादमी की संस्थापक एवं गुरु इप्शिता भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम की विविध प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण नृत्य-नाटिका ‘द पपेट मास्टर’ रही। इसमें नृत्य और अभिनय के माध्यम से मनुष्य के जीवन में विभिन्न भावनाओं के प्रभाव तथा आत्मबोध, ज्ञान और परमात्मा से जुड़ने की आध्यात्मिक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अकादमी पिछले 12 वर्षों से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दे रही है। कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, गुरु आर.वी. त्यागराजन, राजेश्वरी त्यागराजन, गुरु सदानंद बिस्वास, गुरु संगीता कुलश्रेष्ठ, सुमिता दत्ता रॉय एवं संदीप रॉय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं कला गुरु उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए गुरु इप्शिता भट्टाचार्य और अकादमी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शुभकामना दीं। समारोह ने कला, संस्कृति, साधना और आध्यात्मिकता के सुंदर समन्वय से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को जीवंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *