एसपी ने सुहवल थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने रविवार को थाना सुहवल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर गठित साइबर सेल/हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क पर नियुक्त कर्मियों तथा रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मेस, भोजनालय, बैरक, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क एवं शस्त्रागार समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ उन्होंने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान थाने के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ टॉप-10 अपराधियों, गुंडों, माफियाओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया। कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष सुहवल समेत थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *