दहेज उत्पीड़न के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, नोनहरा पुलिस ने की कार्रवाई

गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अविनाश मणि मय हमराह 30 अगस्त को क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना नोनहरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 86/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित आरोपित नसीरपुर गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नसीरपुर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व. जगरदेव यादव, उम्र करीब 49 वर्ष तथा चिन्ता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *