फ्यूचर एकेडमी का हुआ उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कंप्यूटर की आधुनिक ट्रेनिंग

जखनियां/गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जखनियां में फ्यूचर एकेडमी का उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन प्रबंधक आमिर अली जी एवं सपा जखनियां विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव (सपा) ने किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।फ्यूचर एकेडमी की ओर से विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश तथा कंप्यूटर के बेसिक से एडवांस पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के संचालकों के अनुसार यहां विद्यार्थियों को विशेष रूप से फुल स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें .NET तकनीक को प्रमुखता से शामिल किया गया है।संस्था के अनुसार सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को C#, SQL, LINQ, .NET Framework, Web API, MVC, Angular, HTML, CSS और JavaScript जैसी आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाओं एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इसके माध्यम से विद्यार्थियों को वेब एप्लीकेशन और अन्य सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा।फ्यूचर एकेडमी के अनुसार प्रशिक्षण की अवधि कुल 15 महीने होगी। इसमें शुरुआती नौ महीने लैंग्वेज और तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद छह महीने की प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप ट्रेनिंग निशुल्क कराई जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी भी कराई जाएगी।संस्था का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में उसके 45 विद्यार्थियों का आईटी कंपनियों में चयन हो चुका है। वहीं, प्रत्येक वर्ष कम से कम 14 विद्यार्थियों के प्लेसमेंट का दावा किया गया है। संस्था के अनुसार चयनित विद्यार्थी सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में आईटी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।ट्रेनिंग के साथ विद्यार्थियों को प्रतिदिन बेसिक से एडवांस स्तर तक निशुल्क स्पोकन इंग्लिश, वाई-फाई और प्रतिदिन दो घंटे कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।संस्था के अनुसार इंटरमीडिएट, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीटेक, बीएड, बीटीसी सहित विभिन्न पाठ्यक्रम कर चुके विद्यार्थी इस प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को आईएसओ प्रमाणित प्रमाणपत्र के साथ इंटर्नशिप लेटर सहित नौकरी के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई है।फ्यूचर एकेडमी के संचालकों ने बताया कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में कोडिंग और तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने तथा उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने का प्रयास करेगी। संस्था में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एवं इंग्लिश ट्रेनर प्रेम मौर्य और बेसिक कंप्यूटर ट्रेनर साहिल सिद्दीकी प्रशिक्षण देंगे।इस मौके पर सपा जिलाउपाध्यक्ष/प्रबंधक आमिर अली, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। फ्यूचर एकेडमी जखनियां में स्टेट बैंक के बगल में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 9794897401 नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *