भदोही। सावन मास के अंतिम सोमवार को नगर के शिवालयों पर शिव भक्तों का सुबह से ही काफी लंबी कतारें लगी रही। भक्तजन भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर पूरे विश्व मे शांति की कामना की। इस पवित्र मास के अंतिम सोमवार को नगर पालिका परिषद भदोही के चेयरमैन नरगिस अतहर द्वारा पूरे नगर में साफ-सफाई से लेकर चुने का छिड़काव व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। नगर के सभी मंदिर के आस-पास चुने का छिड़काव कर लाजवाब सफाई कराई गई थी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/तो वहीं प्रकाश व्यवस्था से पूरा शहर जगमगा रहा था। चेयरमैन नरगिस अतहर ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सभी को हार्दिक बधाई दी और कहा सभी पर्वो पर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था की खास ख्याल रखा जाता है और हमेशा रखा जाएगा। उन्होंने कहा इसी तरह ईदमिलादुन्नबी स0 के मौके पर भी नगर की गलियों से लेकर सड़को तक कि सफाई व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी नही होने दी जाएगी। कहा इसके लिए सम्बंधित को पहले से ही दिशा-निर्देश दे दिया गया है। वहीं चेयरमैन नरगिस अतहर एवं उनके पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी ने पूरे नगर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया और नगर वासियों को सावन मास के अंतिम सोमवार व रक्षा बंधन तथा ईदमिलादुन्नबी स0 पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।