सीओ सुमित त्रिपाठी से मिले मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के अध्यक्ष हाजी इम्तियाज़ अंसारी व पदाधिकारीगण

भदोही। मरकजी तबलीग सीरत कमेटी द्वारा 2 रोजा अजीमुश्शान सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम का जल्सा 26 व 27 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है। सोमवार को सीरत कमेटी के सदर हाजी इम्तियाज़ अंसारी संग कमेटी के जर्नल सेक्रेटरी पत्रकार आफ़ताब अंसारी, उपाध्यक्ष हाजी आज़ाद खान, बाबर अंसारी, पत्रकार ओबैदुल्ला अंसारी, खुर्शीद खान, जावेद कुरैशी ने क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी से मुलाक़ात कर होने वाले जल्सा के बारे में अवगत कराया और उन्हें बुके देकर ईदमिलादुन्नबी स0, पवित्र सावन माह व पवित्र रक्षा बंधन की बधाई दी। सदर हाजी इम्तियाज़ अंसारी ने सीओ सुमित त्रिपाठी से कहा 26 अगस्त दिन बुधवार को रात में जल्सा सीरतुन्नबी स0 होगा तो वहीं 27 अगस्त जुमेरात को दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं के लिए जल्से का कार्यक्रम किया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अंसारी ने कहा 27 अगस्त की रात को भी जल्से का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने कमेटी के सदर हाजी इम्तियाज़ अंसारी सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि 26 व 27 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक महिलाओं के कार्यक्रम में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम हेतु महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। वहीं कमेटी के लोगों सीओ सुमित त्रिपाठी को ईदमिलादुन्नबी स0, पवित्र सावन माह व रक्षा बंधन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *