हत्या का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, बांस की लाठी बरामद

गाजीपुर बरेसर। थाना बरेसर क्षेत्र के सिपाह गांव में युवक प्रमोद राजभर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी भी बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को सिपाह निवासी रविन्द्र राजभर ने अपने करीब 26 वर्षीय पुत्र प्रमोद राजभर की हत्या के संबंध में थाना बरेसर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में धारा 103(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अभियान के तहत थानाध्यक्ष बरेसर ओमप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित चार आरोपियों मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार, शिवकुमार राजभर, बृजेश राजभर और अंदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी सिपाह गांव के रहने वाले हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामबचन राजभर उम्र 47 वर्ष, शिवकुमार राजभर पुत्र स्वर्गीय रामबचन राजभर उम्र 45 वर्ष, बृजेश राजभर पुत्र जनार्दन राजभर उम्र 22 वर्ष और अंदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र राजभर उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बरेसर थाने में दर्ज मुकदमा ही आपराधिक इतिहास में दर्ज है। चारों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के साथ थाना बरेसर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *