बहादुरगंज में हौसला बुलंद बदमाशों ने पहले व्यापारी और उसके बाद पुलिस पर फायर झोंककर हुए फरार

जीपुर ।  बहादुरगंज कस्बे में बस स्टैंड पर रात्रि 9:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने कासिमाबाद क्षेत्र अधिकारी अनुभव राजर्शी पर ही फायर झोक दिया, घटना की शुरुआत   बस स्टैंड स्थित रमेश शर्मा जो  बेड सोफा बनाने का काम करते हैं ,उनके छोटे बेटे  सुमित शर्मा उर्फ सन्नी अपने दुकान पर बैठा था तभी सात आठ की संख्या में बदमाश आए और सन्नी शर्मा पर गोली चला दी,,वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर के दुकान मालिक के घर के अंदर भाग गया मकान मालिक के घर पर भी ईट पत्थर व फायर करने लगे उसके बाद बदमाशों ने उसके बने बेड और सोफे को तोड़  कर फरार हो गए,जब इसकी सूचना पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद दुबे को दी गई ,उसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी वही एक घंटे के बाद कासिमाबाद क्षेत्र अधिकारी पुलिस बल के साथ  पुलिस बूथ के पास चैकिंग कर रहे थे ।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कि पुनः हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाश मां चंडी धाम  की तरफ से  आते दिखे पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की बदमाशों ने कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी के सामने दो राउंड फायर कर  दिए जिसमें क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद पुलिस बूथ के अंदर भाग गए  एक घंटे के अंदर ही दो बार गोलियां चलना यह पुलिस के इकबाल को चुनौती पेश कर गया, इस घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया, रात को सोने की वजह से बहादुरगंज के लोगों को इसकी जानकारी तो नहीं हो पाई ,लेकिन पुलिस महकमा  पूरी मुस्तैदी के साथ जांच में जुट गया और लोगों को जांच पड़ताल के लिए उठाना शुरू कर दिया अब पुलिस पर गोली चलाने के बाद बहादुरगंज कस्बे में यह आम चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अपराधियों की हौसले इतने बुलंद हो गए हैं वह  पुलिस पर गोली चलाकर भाग जा रहे हैं ,बहादुरगंज, कासिमाबाद की पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है ।बदमाशों की हौसले इतने बुलंद थे कि पहले रमेश शर्मा के लड़के पर गोली चलाना और उसके तुरंत एक घंटे बाद ही पुलिस पर गोली चलाना यह अपने आप में इतना भयावह है कि लोग दहशत के साए में है, पीड़ित सनी शर्मा ने बताया कि शिवा यादव पुत्र राजाराम यादव को  मेरे ऊपर गोली चलाई ,शिवा  यादव एक पेशेवर अपराधी है जिसके खिलाफ मऊ जिले के थानों में भी मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *