मुरादनगर। जिलेभर के प्रतिभाशाली गायकों ने ‘सुरों के सरताज सीजन-1’ में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुरादनगर क्षेत्र के गांव अबूपुर की बेटी एवं दा बेस्ट इंस्टीट्यूट की प्रतिभाशाली छात्रा तनु सिवाल ने अपनी बेहतरीन गायकी से सभी को प्रभावित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।तनु सिवाल ने अपनी प्रस्तुति के दौरान सुर, ताल और आवाज का शानदार तालमेल पेश किया। उनकी गायकी की निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने जमकर सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteतनु की प्रतिभा से प्रभावित होकर जजों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में उन्हें बड़े मंचों तथा बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम की आयोजक नेहा जैन एवं रिचा जैन तथा मुख्य अतिथि ने विजेता तनु सिवाल को विनर ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। वहीं तनु के गुरु जावेद अमन ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए निरंतर मेहनत और रियाज जारी रखने की सलाह दी।तनु की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरुजनों और दा बेस्ट इंस्टीट्यूट में खुशी का माहौल है। तनु सिवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, परिवार और संगीत के सफर में निरंतर उनका उत्साहवर्धन करने वाले सभी लोगों को दिया। तनु की इस उपलब्धि से अबूपुर और मुरादनगर क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।