पीड़ित परिवार के परिजनों का आंसू पोछने पहुंचे अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम गुलचप्पा कला में जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत ने पूरे जनपद को झकझोर दिया। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप गुलचपपा कला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सिसकते परिजनों का हाथ थामकर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने का वायदा किया। पूर्व मंत्री ने भावुक होते हुए कहा, इस अपार क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी आपके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ विदित हो कि गुरूवार को ग्राम गुलचप्पा कला में जर्जर दीवार गिर जाने की दुखद घटना में मोहम्मद मुस्लिम के 7 वर्षीय पुत्र हुफैजा तथा 14 वर्षीय पुत्री हाजरा बानो की मृत्यु हो गई थी, वहीं मलबे में दबने से तीन अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। श्री गोप ने भरोसा दिलाते हुए पीड़ित परिजनों को आश्वास्त किया है कि घायल बच्चों को उचित इलाज कराया जाएगा। बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं होन दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से दूरभाष पर वार्ता कर बच्चों का कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन धीरेंद्र कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष जय सिंह यादव, अखंड प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान सहित क्षेत्र तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *