मानवीय संघर्ष और संवेदनाओं को दर्शाती ‘बंटवारा 1947’: सनी देओल

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जैसे ही अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ पहुंचे, प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तीनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए बाराबंकी पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी और उसके ऐतिहासिक एवं मानवीय पक्ष पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनी देओल ने कहा कि पहली बार वह अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। करण देओल ने कहा कि पिता के साथ काम करना उनके लिए सीखने का अवसर रहा। बटवारा 1947 विभाजन की कहानी के साथ एक मां और बेटे के अटूट रिश्ते व मानवीय संवेदनाओं की कहानी भी है। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब छात्रों के विशेष आग्रह पर सनी देओल ने फिल्म ‘गदर’ का चर्चित संवाद सुनाया। संवाद पूरा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद किया और जोरदार अभिवादन किया।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/ इसके बाद कलाकारों ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ विशेष संवाद सत्र और फोटो सेशन में भी हिस्सा लिया। सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से रूबरू होकर फिल्म, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। संगीत ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *