रनटोला में सड़क पर गिरी राखड़ से हादसों का बढ़ा खतरा

सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रनटोला में शुक्रवार को राखड़ (फ्लाई ऐश) से लदे ट्रकों के आवागमन के दौरान सड़क पर जगह-जगह राखड़ गिर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर फैली राखड़ के कारण धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, राखड़ उड़ने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही है। सबसे गंभीर स्थिति रनटोला के घुमावदार मोड़ पर है, जहां सड़क पर फैली राखड़ के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ ग्रामीणों का कहना है कि राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल सफाई कराने और राखड़ ले जाने वाले वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की है। स्थानीय निवासी आनंददेव, अरविंद, प्रेमप्रकाश, प्रशांत दुबे, दीपक, राधे यादव, मानिकचंद्र एवं राजकुमार सहित अन्य लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *