सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोन पंप कैनाल के माध्यम से होने वाली पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंपों का संचालन प्रभावित न हो और आमजन को समय पर पेयजल उपलब्ध हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को वोल्टेज से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान करने तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नहरों का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से किया जाए, ताकि सिंचाई और पेयजल व्यवस्था दोनों सुचारु बनी रहें। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।