सोनभद्र। ओबरा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी, चांदी की पायल तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की रात सेक्टर-4 स्थित आरओ पानी टंकी के पास रहने वाली लाजो पत्नी स्व. राजा के घर की दीवार तोड़कर चोर ने प्रवेश किया और 3,500 नकद तथा एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली थी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ पीड़िता की तहरीर पर थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को चिल्ड्रेन पार्क के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान से आरोपी प्रवीण उर्फ बल्ली (26) निवासी सेक्टर-4, ओबरा (मूल निवासी कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 3,000 नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, पीड़िता का आधार कार्ड तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में चैकी प्रभारी कस्बा ओबरा उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल, कांस्टेबल राहुल श्रीवास एवं कांस्टेबल जय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।