पटनी की अंजलि बनी ‘किसमें कितना है दम’ की तृतीय उपविजेता, गांव में हुआ भव्य स्वागत

चिलकाना। गांव पटनी की कक्षा पांच की छात्रा अंजलि ने चंडीगढ़ में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता “किसमें कितना है दम” के भव्य समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय उपविजेता का स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।read more:https://pahaltoday.com/sensation-in-payagpur-four-girls-missing-from-the-same-neighborhood-three-minors-included/
प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अंजलि ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। अंजलि सुल्तानपुर स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय की छात्रा है।गांव पटनी पहुंचने पर अंजलि का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित स्वागत समारोह में उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अंजलि की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।विद्यालय में भी अंजलि का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंजलि के पिता सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी की सफलता सभी के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है।अंजलि ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत कर बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *