लंदन की प्रतिष्ठित ‘लिओनेल आपे फैलोशिप’ से सम्मानित हुए डॉ. संजीव मिगलानी

सहारनपुर। एकेडेमी ऑफ डायबिटीज एवं कार्डियारीनल (डीसीआर) फोरम, लंदन एवं केड द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव मिगलानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘लिओनेल आपे फैलोशिप’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डायबिटीज, कार्डियक (हृदय) एवं रीनल (किडनी) रोगों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य, शोध एवं जनजागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया।यह सम्मान समारोह मुंबई के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में आयोजित संयुक्त डायबिटीज, कार्डियक एवं रीनल मेडिसिन कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए अनुभवी चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में विभिन्न चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान यूके, लंदन से आए प्रसिद्ध विशेषज्ञ प्रोफेसर स्टेफन डेल प्रेटो, प्रोफेसर एले फेरानिनी एवं प्रोफेसर रली हालमेन ने संयुक्त रूप से डॉ. संजीव मिगलानी को ‘लिओनेल आपे फैलोशिप’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/complete-the-incomplete-construction-work-within-the-time-limit-dm/
उल्लेखनीय है कि डॉ. संजीव मिगलानी पिछले करीब 25 वर्षों से डायबिटीज, हृदय एवं किडनी रोगों के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अनेक शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं और समाज में इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।
सम्मेलन में प्रोफेसर गियान फेडिनी, प्रोफेसर लेम्बर, प्रोफेसर मार्क पेटरी, डायरेक्टर डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. शैलजा, डॉ. संजीव शाह, डॉ. टीनी नायर, अनंत निगम एवं डॉ. सदानंद सेठी सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. संजीव मिगलानी ने डीसीआर फोरम लंदन के अकादमिक डायरेक्टर्स एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में डायबिटीज, हृदय एवं किडनी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *