अनपरा, सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित सुमंगलम भवन में निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।read more:https://pahaltoday.com/makanpur-sharif-former-head-ruman-siddiqui-reached-the-court-of-hazrat-syed-badiuddin-zinda-shah-madar/
शिविर में संयुक्त चिकित्सालय डीबुलगंज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। टीम में फिजिशियन डॉ. रवि कुमार, डॉ. टिशू कश्यप, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ. अनिता यादव शामिल रहीं। लैब तकनीशियन संतोष कुमार सिंह द्वारा जांच की गई, जबकि फार्मासिस्ट संदीप कुमार ने निरूशुल्क दवाओं का वितरण किया। सीएचओ उमा कुमारी एवं एएनएम रानी यादव ने पंजीकरण कार्य संभाला। चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर चिकित्सकों ने श्रमिकों को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी रोहित सक्सेना, सदानन्द पांडेय, रमेश बर्मा, संजीव श्रीवास्तव एवं राजनाथ यादव सहित संबंधित विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।