शक्तिनगर। एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली शक्तिनगर में वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव ‘वनिता की कहानी, हमारी जुबानी’ विषय पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में नगर परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र में आयोजित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/shri-shyam-parivars-public-service-campaign-begins-with-the-pledge-of-service-is-the-supreme-religion/
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक तथा प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा वनिता समाज सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं संस्थान गीत के साथ किया गया। स्वागत संबोधन में प्रज्ञा नायक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए वनिता समाज की सदस्याओं को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में सदस्याओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं मनोरंजक खेल शामिल रहे। इस अवसर पर नन्हे बच्चों (बाल भवन एवं शिशु देखभाल केंद्र) द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। तत्पश्चात नीतू मिश्रा, सचिव वनिता समाज द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों का विवरण दिया गया। मुख्य अतिथि संदीप नायक ने वनिता समाज की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए संस्थान प्रबंधन की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया तथा समाज हित में इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना), विवेक आर्य, सीआईएसएफ कमांडेंट, सिद्धार्थ मंडल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य अधिकारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारियों के परिजन एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू मिश्रा, स्वाति गुप्ता एवं अनीता स्वर्णकार द्वारा किया गया, जबकि वंदना यादव, संयुक्त सचिव ने आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।