भदोही। नगर क्षेत्र के हरिरामपुर निवासी पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी रूमान सिद्दीकी मकनपुर स्थित हजरत सैयद बदीउद्दीन ज़िंदा शाह मदार की बारगाह में अपने पीरो मुर्शिद हजरत सैयद वकार अहमद व उनके साहबज़ादे हजरत सैयद गाज़ी वकार व सैयद हम्ज़ा वकार संग पहुंचे। श्री सिद्दीकी ने बारगाहे मदार में पहुंच कर अपने भदोही क्षेत्र के अवाम की खुशहाली व तरक्की की जहां दुआ मांगी तो वहीं अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन और शांति तथा खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी। पूर्व प्रधान रूमान सिद्दीकी ने कहा बारगाहे सैयद बदीउद्दीन ज़िंदा शाह मदार के दर पर मुल्क हिंदुस्तान ही नही बल्कि दुनिया के कोने-कोने से अकीदतमंद अपनी झोली पसारे हुए आते है और अल्लाह के वली के दर से अपनी झोली को मन की मुरादों से भर कर जाते हैं। कहा अल्लाह के वली की बारगाह में जितने भी लोग आते हैं चाहे वो जिस वर्ग का जिस धर्म का हो सब की झोली मन कि मुरादों से भरी जाती है। अल्लाह के वलियों के दर पर कोई भेदभाव नही होता यहां सब बराबर अल्लाह के मखलूक हैं। श्री सिद्दीकी ने कहा दुनिया के हर मुल्कों से बेहतर मेरा प्यारा भारत देश है जहां नाना प्रकार के लोग तथा नाना प्रकार की वेशभूषा व कई धर्म रह कर भी हम सब एक माला की तरह पिरोए हुए है।read more:https://pahaltoday.com/another-family-ruined-by-drug-abuse/
कहा हिन्दुस्ता एक गुलशन की तरह है जहां नाना प्रकार के लोग व नाना प्रकार के धर्म के मानने वाले रह कर इस गुलशन रूपी भारत देश को सुगन्धित करते हैं। कहा भारत देश ऋषि मुनियों का देश है, यहां की संस्कृति और सभ्यता पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है। हमारे देश की एकता और अखंडता की मिसाल दुनिया के अन्य देश देते है। कहा यही मेरा प्यारा और न्यारा देश है जहां एक चारपाई पर हर वर्ग हर धर्म के लोग बैठ कर आपसी सौहार्द, मेल-मिलाप और मित्रता की कहानी और बात करते है।