भदोही। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मानवता की सेवा के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद भदोही शाखा द्वारा शनिवार को नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में तीन विभिन्न स्थानों पर जलसेवा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। परिषद द्वारा सेवा कार्य का विस्तार करते हुए राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई है। घोसिया में कार्यक्रम का प्रथम शुभारंभ रतीश जायसवाल के प्रतिष्ठान जायसवाल कार्पेट्स में हुआ। यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक सुशील सिंह उपस्थित रहे। शाखा गतिविधि संयोजक (सेवा) रतीश जायसवाल ने उन्हें माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। माधोसिंह में वरिष्ठ सदस्य गोपाल बरनवाल के प्रतिष्ठान आन्या ऑनलाइन सेंटर पर जलसेवा शुरू किया गया। खमरिया में जलसेवा केंद्र निवर्तमान शाखा अध्यक्ष एवं प्रान्तीय जिला समन्वयक पंकज बरनवाल के प्रतिष्ठान पुलकित फर्नीचर में क्रियान्वित किया गया। प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।read more:https://pahaltoday.com/block-chief-inaugurated-the-interlocking-road-in-pipri-gohna-basti/इस पुनीत कार्य के अवसर पर शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है। सचिव अवधेश बरनवाल ने बताया कि यह अभियान पूरी गर्मी जारी रहेगा ताकि राहगीरों को इस तपती धूप में राहत मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल बरनवाल, नवीन बरनवाल, रतीश जायसवाल, गोपाल बरनवाल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम दास गुप्ता (अध्यक्ष), अवधेश बरनवाल (सचिव), श्रीमती रिशु बरनवाल (कोषाध्यक्ष), श्रीमती बबीता बरनवाल (महिला सहभागिता), रतीश जायसवाल (गतिविधि संयोजक सेवा) भारत विकास परिषद भदोही शाखा उपस्थित रहे।