गाजीपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 16 हजार रिश्वत लेते दो गिरफ्तार, अधिकारी फरार

गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने सोमवार को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक जिम्मेदार अधिकारी मौके से फरार हो गई, जिनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरिया थाना करीमुद्दीनपुर निवासी शिकायतकर्ता श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी सुरेन्द्र नाथ राम ने दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खादी ग्रामोद्योग विभाग गाजीपुर में डेयरी उद्योग के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 8 लाख रुपये का लोन कराने के एवज में बड़े बाबू दीपनारायण सिंह द्वारा 2 प्रतिशत (लगभग 16 हजार रुपये) रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को निरीक्षक मैनेजर सिंह के नेतृत्व में टीम शिकायतकर्ता के साथ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां दीपनारायण सिंह ने फिर से 16 हजार रुपये की मांग की और पैसे अपने पास मौजूद प्राइवेट ड्राइवर शहनवाज को देने को कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने शहनवाज को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही आरोपी के हाथ धुलवाकर रिश्वत की रकम बरामद की गई।read more:https://pahaltoday.com/passenger-dies-after-falling-from-a-moving-train-body-found-near-railway-line/
कार्रवाई के दौरान ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव मौके से फरार हो गईं। उनके खिलाफ भी कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी कार्यालय में लगभग दो वर्ष पूर्व भी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक अन्य कर्मचारी कमला राम साहनी को गिरफ्तार किया गया था, उस समय भी अमिता श्रीवास्तव ही कार्यालय प्रभारी थीं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार अधिकारी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *