शेरकोट। सोमवार को मोहिनी एकादशी के अवसर पर नगर के बाबा भारती मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजन मुख्य रूप से श्रेष्ठ रस्तौगी (पुत्र डोली रस्तौगी) द्वारा अपने ताऊजी अंकित रस्तौगी एवं ताईजी रुचि रस्तौगी की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कराया गया। इस दौरान भगवान भगवान विष्णु और माता माता लक्ष्मी के स्वरूप लक्ष्मी-नारायण तथा गायत्री देवी को नवीन परिधान पहनाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में सजे दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।read more:https://pahaltoday.com/home-guard-recruitment-exam-dm-and-sp-inspected-the-centres-on-the-second-day-also/महिला मंडल की ओर से आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डोली रस्तौगी, शीतल, दिव्या रस्तौगी, रेखा, उषा भारद्वाज और सोनी रस्तौगी की प्रमुख भूमिका रही। मंदिर के पुजारी पंडित चेतन शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया था। उन्होंने कहा कि इस व्रत के पालन से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रतधारियों ने अनाज का त्याग कर फलाहार ग्रहण किया तथा भगवान को पीले फूल, फल एवं तुलसी दल अर्पित किए। कुछ स्थानों पर इस दिन सिद्धि लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की।