सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रुम के सामने एमसीबी में अचानक लगी आग

नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रुम के सामने दीवार पर लगी एमसीबी में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई ,अस्पताल कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया।read more:https://pahaltoday.com/middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder/सोमवार की दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रुम के सामने लगे एमसीबी बोर्ड में अचानक आग लग गई जिस समय आग लगी उस समय केंद्र के अंदर मरीज भी दवाइयां ले रहे थे आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई , आग तेज होती देख अस्पताल कर्मियों ने सुरक्षा गार्ड के सहयोग से अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाया , आग बुझने पर ही अस्पताल कर्मियों व रोगियों ने राहत की सांस ली ,आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है , गनीमत यह रही कोई हादसा नहीं हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकिसाअधीक्षक डा.विशाल दिवाकर ने बताया कि आग को अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *