पंचायती राज दिवस, ग्राम पंचायत को मजबूत बनाने पर की मंत्रणा

महराजगंज तराई (बलरामपुर) विकासखंड तुलसीपुर के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि read more:https://khabarentertainment.in/dm-strict-in-the-meeting-of-traders-notice-to-the-electricity-department-officer-for-negligence-and-instructions-to-stop-his-salary/
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस  जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना  है।24 अप्रैल को भारत में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1992 में संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था के लागू होने  की याद में मनाया जाता है। इसके अलावा, इस दिन अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षवाद और शांति के लिए कूटनीति का दिन भी मनाया जाता है। जिसमें विकासखंड कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर पंचायत राज दिवस मनाया गया। प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि पंचायती राज के तहत आज ग्राम पंचायत मजबूत हो रहे है।  वही खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य ने कहा की आज मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को अपने ग्राम पंचायत में एक सौ पच्चीस दिन का रोजगार दिया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत बागवानी योजना, पोषण बाड़ी योजना, सिचाई कूप निर्माण समेत कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।  जिससे किसान को खेतों में सिचाई करने की सुविधा हुई है।  पंचायती राज व्यवस्था के तहत आज गांव का विकास हो रहा है, गांव में बरसात का पानी निकासी के लिए पक्का नाला का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पक्की गलियां, कचरा प्रबंधन के लिए नाड़ेफ टेंक समेत कई तरह की योजना संचालित हो रही है। प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने  बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्रा, सचिव दिनेश कुमार, श्याम लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *