ललितपुर- भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ललितपुर जिले के प्रशिक्षण से शेष बचे मण्डल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग ललितपुर में प्रेमांगन मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड ने की । कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि ललितपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल वर्गों में शेष बचे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को प्रेमागन विवाह घर में प्रारंभ हो रहा है। इसमें सारे जनपद से शेष बचे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/shruti-sharma-of-bijnor-became-cdo-of-hapur/द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा एवं मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने भारतीय जनता पार्टी के बैचारिक अधिष्ठान पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह अभियान सारे भारत में एक साथ चल रहा है । उन्होंने कहा कि भगवान राम ने कहा था कि उनके लिए मातृभूमि सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है जो राष्ट्र वाद की पोषक है । उन्होंने कहा कि हम एकात्मक मानववाद और अन्त्योदय के पोषक हैं उन्होंने कहा कि एक गांव की सदगृहिणी तुलसी जी सहित सभी प्रतिमाओं पर जल चढ़ाती है यह भी तो एकात्म मानववाद है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुरानी नींव पर पुनः निर्माण की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि हम अतीत को वर्तमान से जोड़ने की सोच रखते हुए जल , जंगल,जानवर,जमीन की बात करते हैं।हम राष्ट्रीय स्तर पर हर बूथ पर छह पर्व मनाकर अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।हमारी पार्टी की पंच निष्ठायें राष्ट्र प्रथम, आन्तरिक लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, स्वदेशी की गांधीवादी नीतियां,मूल्य आधारित राजनीति को लेकर आगे बढ़ती है । अमेरिका इंग्लैंड पूंजीवादी तो रुस मार्क्सवादी लेनिनवादी विचारधारा वाले हैं लेकिन हम बैचारिक अधिष्ठान एकात्मक मानववाद के पोषक है जो अपना,अपने परिवार, समाज और देश की विकास की चिंता करते हैं। हम लोग एक देश एक विधान की बात करते हैं। इसके अलावा विभिन्न सत्रों में जिला मंत्री ध्रुव सिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश टोंटे, सुरेश कोंते, अवतार सिंह लोधी आदि ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रख प्रशिक्षण दिया।इस अवसर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री और कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक रामकिशोर साहू, जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत,वर्ग प्रमुख हरीराम निरंजन, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई, जिला मंत्री दीपक पाराशर,नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, नगर महामंत्री मनोज कुमार खटीक एड, रोहित रावत,डा तेजस्व श्रीवास्तव सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।