रामलीला मैदान के निर्माण में अवरोध का आरोप, नगर पालिका अध्यक्ष ने एसडीएम से मांगी कार्रवाई

गाजीपुर जमानियां। नगर पालिका परिषद की ओर से शासन से अनुमोदित वंदन योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-19, कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट के रामलीला चबूतरा एवं रामलीला मैदान के पास कराए जा रहे निर्माण कार्य में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवरोध उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी निधि को पत्र भेजकर निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के साथ ही मौके पर कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, विशाल चौबे, राहुल त्रिपाठी, कन्हैया पाण्डेय, शशिकांत गुप्ता, गौरव चौबे उर्फ गोविन्द चौबे, अरविन्द कुमार वर्मा उर्फ सोनू सहित अन्य लोगों पर निर्माण कार्य में कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपत्र में उल्लेख किया गया है कि नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया गया तथा अर्धनिर्मित भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण में पुलिस को आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई के निर्देश देने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। साथ ही निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।पत्र में बताया गया है कि रामलीला मंचन का आयोजन अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। ऐसे में रामलीला चबूतरा, मैदान एवं संबंधित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाना नगर पालिका के लिए महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई और कथित रूप से अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका प्रशासन तहसील जमानियां के पास स्थित रामलीला मैदान में क्रमिक धरना देने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *