हरदासपुर खुर्द में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच की गोष्ठी, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और संवैधानिक मूल्यों की दी जानकारी

गाजीपुर हरदासपुर खुर्द। सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में 13 सितंबर 2026 को हरदासपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और पुरुषों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से हुई।इसके बाद वैष्णवी चौहान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन करते हुए फेलो हिमांशु मौर्य को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। हिमांशु मौर्य ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ के संबंध में विस्तार से बताया। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं और उनका लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर भी बातचीत की गई।कार्यक्रम के दौरान वैष्णवी चौहान ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि ग्रामीण जरूरत पड़ने पर संबंधित सेवाओं और सहायता तक पहुंच सकें। इसके साथ ही लोगों के बीच एक नाटक प्रस्तुत किया गया,।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जिसमें व्यक्ति की गरिमा और नागरिकों के अधिकारों को दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से सभी व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।गोष्ठी में मासिक धर्म स्वच्छता के विषय पर भी चर्चा हुई। वैष्णवी चौहान ने कहा कि इस विषय की जानकारी केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पुरुषों को भी इसके बारे में समझ विकसित करनी चाहिए, ताकि वे महिलाओं की समस्याओं को समझकर सहयोग कर सकें।इसके पश्चात हिमांशु मौर्य ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर चर्चा की। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि संवैधानिक मूल्य केवल पुस्तकों या संविधान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन और व्यवहार में भी अपनाना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से दूसरों के अधिकारों, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का सम्मान करने की अपील की।अंत में ग्रामीणों से गांव की वर्तमान स्थिति, स्थानीय समस्याओं और प्राथमिक आवश्यकताओं को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं को समझने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और अधिकारों से जोड़ने के प्रयास पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *