गाजीपुर जनपद के गहमर थाना क्षेत्र में चर्चित तिहरे हत्याकांड से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अमित सिंह के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए न्यायालय के आदेश पर उसके घर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर उद्घोषणा चस्पा की गई, साथ ही ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई गई।read more:https://khabarentertainment.in/preparations-for-census-2027-in-full-swing-in-deoband-276-personnel-trained/पुलिस के अनुसार, अमित सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय, थाना गहमर, लगातार अपराध करने के बाद न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और फरार होकर छिपा हुआ है। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा 20 अप्रैल 2026 को बीएनएसएस की धारा 84(1) के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। अमित सिंह के खिलाफ गहमर थाने में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक दर्ज इन मामलों से आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा और गंभीर बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई, जैसे कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। वहीं, पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।