पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें

बहराइच। शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई, जिससे पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। खासकर कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यस्त पानी टंकी चौराहे स्थित सुखदेव सिंह पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया और नियमों का सख्ती से पालन कराना शुरू किया।
इस दौरान बिना हेलमेट और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई, जिससे कई वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा।read more:https://khabarentertainment.in/a-golden-era-for-fishermen-in-himachal-a-guaranteed-%e2%82%b9100-msp-and-a-deluge-of-subsidies-will-improve-livelihoods/पुलिस की सख्ती के चलते पंप पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अव्यवस्था को नियंत्रित करना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *