नजीबाबाद में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नजीबाबाद । पृथ्वी दिवस के अवसर पर  शहर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज, भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश) द्वारा नवाब नजीबुदौला गर्ल्स इंटर कॉलेज मे आयोजित किया गया। read more:https://khabarentertainment.in/relief-for-traffic-police-in-the-scorching-heat-umbrellas-installed-at-the-clock-tower
कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव मोहम्मद शावेज़  ने कहा कि “पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास जैसे पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग और पानी की बचत, बड़े बदलाव ला सकते हैं।”  इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल शबाना परवीन ने बताया कि “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।” कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण किया और पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके। नगर पालिका के अध्यक्ष  इंजीनियर मौअज्जंम खान ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए पर्यावरण में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *