चिट्टे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास एक सफल घेराबंदी करते हुए कुल्लू जिले के दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय ऋषि ठाकुर और 19 वर्षीय गौरव ठाकुर उर्फ गोलू के रूप में हुई है।​मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल शिमला की टीम जब पुराना बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार और न्यू बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी, तब उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि दो युवक चंडीगढ़ से नशे की खेप लेकर रामपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टूटीकंडी क्रॉसिंग स्थित रेन शैल्टर पर दबिश दी, जहाँ दोनों आरोपी वाहन का इंतजार कर रहे थे। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान ऋषि ठाकुर के बैग से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नशे के इस नेटवर्क की कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *