कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला समाचार सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कपिल नामक एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 7 अप्रैल को पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पोक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ कानूनी छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच का आश्वासन दिया है।